Buy Books Online, Largest Book Store in India

Shopping Cart 0
₹0.00

Adhunik Bharat Ka Itihas Evam Virasat (1757-1964 C.E.) | 8th Edition Hindi (Hardbound-2023)

In stock
SKU
9788126934034
Special Price ₹1,346.00 Regular Price ₹1,495.00

Ships in 1-2 Days! Cheapest Price Guaranteed. Exclusively Distributed by Atlantic All Over India!

About the Book

प्रस्तुत पुस्तक--आधुनिक भारत का इतिहास एवं विरासत का अष्टम संशोधित संस्करण कई तरह से महत्वपूर्ण है। इस संस्करण में 'विज्ञान एवं तकनीक का विकास' नामक नया अध्याय शामिल किया है। स्वतंत्रता संघर्ष से बहुत पहले आदिवासियों एवं भारतीय जनता का प्रतिरोध, जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को पुस्तक में संशोधित रूप में विस्तार से शामिल किया है। अठारहवीं शताब्दी के मध्य, भारत की राजनीतिक स्थिति, भारतीय राज्यों के पृष्ठभूमि में चले जाने से औपनिवेशिक विस्तार, भूराजस्व व्यवस्था में बदलाव, दस्तकारी उद्योगों का ह्रास, धन निष्कासन एवं प्रभाव एवं 1857 के आन्दोलन के साथ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की शुरूआत हुई। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक व न्यायिक परिवर्तन तथा सामाजिक क्षेत्र में एक नई क्रान्ति हुई। स्वतंत्रता आन्दोलन में किसानों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के योगदान की विस्तृत चर्चा का प्रयास किया है। साथ ही उन दिनों के साहित्य, सांस्कृतिक विकास एवं राष्ट्रवादियों की विरासत को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास रहा है। आजादी के बाद, संविधान निर्माण, कृषि सुधार, औद्योगिक विकास एवं पड़ौसी एवं अन्य देशों से सम्बन्धों की प्रस्तुति समुचित ढंग से की है। लोक सेवा आयोग ने भारतीय सिविल सेवा विषय वस्तु को नौ भागों में विभक्त किया है, उसी रूप में प्रस्तुति का प्रयास लेखक का रहा है। भारतीय सिविल सेवा, प्रादेशिक सेवा परीक्षाओं के साथ ही नेट-स्लेट एवं सामान्य अध्ययन की विषय वस्तु को यह पुस्तक शामिल किये हुए है। विश्वविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए भी पुस्तक उपयोगी है।

About the Author

|पी॰ एल॰ गौतम इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 1980 में आयोजित राजस्थान राज्य एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा राज्य सेवा में प्रवेश किया। राजस्थान राज्य सरकार ने श्री गौतम को कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 अगस्त 1989 में योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षा के प्रारंभिक दौर में ही गौतम की रुचि लेखन कार्यों में थी। इनके द्वारा आलेखित अनेक पुस्तकें हैंः भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के इतिहास एवं सामान्य अध्ययन विषय वस्तु पर आधारित प्राचीन भारत नामक पुस्तक का संशोधित नवम् संस्करण, फ्प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृतिय् नाम से शीघ्र ही आपके समक्ष प्रस्तुत होगा। आधुनिक भारत नामक पुस्तक राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर द्वारा प्रकाशित की गई थी, इस पुस्तक के लिए लेखक को राजस्थान के महामहिम राज्यपाल महोदय ने 1998 में सम्मानित किया था। इसी पुस्तक का अष्टम संशोधित संस्करण आपके समक्ष प्रस्तुत है। गौतम ने श्रव्या का अफेयर एवं सातवां लोक नामक दो सामाजिक उपन्यास भी लिखे हैं।

More Information
ISBN139788126934034
Product NameAdhunik Bharat Ka Itihas Evam Virasat (1757-1964 C.E.) | 8th Edition Hindi (Hardbound-2023)
Price₹1,495.00
Original PriceINR 1495
AuthorP.L. Gautam
PublisherAtlantic Publishers and Distributors (P) Ltd
Publication Year2023
SubjectHistory
BindingHardbound
LanguageHindi
Pages594
Weight1.100000
Write Your Own Review
You're reviewing:Adhunik Bharat Ka Itihas Evam Virasat (1757-1964 C.E.) | 8th Edition Hindi (Hardbound-2023)
Your Rating